
नई दिल्ली: पिछले 14 महीने से लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली के बस मार्शलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बस मार्शल कई सीटों पर मुख्य पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। पूर्व बस मार्शलों ने जनहित दल के नाम से पार्टी बनाकर राजधानी में राजनैतिक हलचल बढ़ा दी हैं।
दिल्ली चुनाव से ठीक पहले बस मार्शलों की राजनीतिक पार्टी को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने दिल्ली के राजघाट के पास पावर हाउस पर धरना दे रहे मार्शलो से बातचीत की।
धरने पर बैठे मार्शलों का कहना है कि इस नई राजनैतिक पार्टी से उनका कोई मतलब नहीं है और ना ही उनके साथ धरना दे रहे लोग इस पार्टी के साथ है। इन मार्शलो का कहना है कि उनके बीच के चंद लोगों को तोड़कर पार्टी बना ली।
दिल्ली सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मार्शल ने बताया 14 महीने पहले एक झटके में बेरोजगार कर दिया और अब फाइल दिल्ली के एलजी ने लटका दी, जिससे रोजी रोटी के साथ उनके सामने घर चलाने का संकट भी सामने आ गया हैं।
धरने में महिला मार्शल भी शामिल थी जो अपने छोटे बच्चे को गोदी में लिए सरकार से अपना रोजगार लौटाने की मांग कर रहीं थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस नई पार्टी की एंट्री से किस पार्टी को कितना नुकासान होगो ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे इन मार्शलो की मांग पर सरकार ध्यान जरुर देना चाहिए।
पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।
पार्टी ने दावा किया है कि इन 6 उम्मीदवारों में पांच पूर्व बस मार्शल हैं। हाई प्रोफाइल सीट नई दिल्ली के अलावा मुंडका, नरेला, मुस्तफाबाद, तिमारपुर और बुराड़ी में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। श्यामो देवी नरेला से, प्रवीण कुमार मुंडका, ललित भाटी मुस्तफाबाद, राकेश रंजन श्रीवास्तव तिमारपुर, आदित्य राय नई दिल्ली, अनिल कुमार बुराड़ी से चुनाव लड़ेंगे।
Published : 23 December 2024, 4:26 PM IST
Topics : arvind kejriwal Assembly Election Delhi Delhi Politics DTC Janhiit Dal LG Marshal political party protest