Delhi: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत ढहने से, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में पिछली रात एक चार मंजिला इमारत के ढहने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गये।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 September 2019, 2:16 PM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में पिछली रात एक चार मंजिला इमारत के ढहने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन घायल हो गये हैं। 
सूत्रों के अनुसार दमकल सेवा ने इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद दल को घटनास्थल पर भेज दिया था। दुर्घटना रात 2230 बजे हुयी। आपदा मोचन दल और दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गये है।

राहत और बचाव कार्य अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को जीटीबी  नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान मोनी(21) और मोहम्मद यासीन(65) के रूप में हुई है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। (वार्ता)

Published : 
  • 3 September 2019, 2:16 PM IST