Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम, लक्ष्मी मां करेंगी धन की बरसात

डीएन ब्यूरो

इस बार धनतेरस 12 और 13 नवंबर दोनों दिन ही मनाई जा रही है। धनतेरस पर कुछ विशेष चीजों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए उन चीजों के बारे में

धनतेरस

इस साल धनतेरस का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। 12 और 13 नवंबर को। इस दिन लोग खास खरीददारी करते हैं, लेकिन इस दिन कई चीजों का दान करने से भी लक्ष्मी मां धन की बरसात करती हैं।

अन्नदान

धनतेरस के दिन अन्नदान करने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। अगर आप भी धनतेरस के दिन किसी गरीब व्यक्ति को अन्नदान करते हैं तो उसके उस व्यक्ति को दक्षिणा के रूप में पैसे जरूर दें।

झाड़ू

धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना और उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है, इससे आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। दान झाड़ू लेने वाले व्यक्ति के घर में भी लक्ष्मी का आगमन होता है।

मिठाई

धनतेरस के दिन मिठाई दान करना आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। मिठाई दान करने से कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती हैं।

पीले वस्त्रों का दान

धनतेरस के दिन पीले वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन अगर आप किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करेंगे को आपको पुण्य मिलेगा।

लोहे की वस्तु

धनतेरस के दिन लोहा खरीदने के लिए मना किया जाता है, लेकिन इस दिन लोहे का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहा दान करने से जीवन का दुर्भाग्य दूर होता है।








संबंधित समाचार