हिंदी
नई दिल्लीः लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में जर्मनी के दूत की मौत हो गई है। लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है।
लेबनान के समाचार पत्र ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट में इससे पहले मृतकों की संख्या 137 बताई जा रही थी। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, बेरूत धमाके में पांच भारतीय भी घायल हो गए हैं। राहत की बात है कि पांचों को मामूली चोटें आई हैं।
बता दें कि लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर मंगलवार शाम को हुए भीषण विस्फोट के कारण करीब आधा शहर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। विस्फोट के कारण 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। लेबनान के अधिकारियों ने कहा है कि पोत पर यह भीषण धमाका 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट के कारण हुआ था, जो असुरक्षित तरीके से पोत के एक गोदाम में रखा गया था।
Published : 7 August 2020, 9:44 AM IST
No related posts found.