Site icon Hindi Dynamite News

पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी पति का रेलवे लाइन पर मिला शव, जानिए पूरा मामला

जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास लाइन पर रात को एक व्यक्ति का कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी पति का रेलवे लाइन पर मिला शव, जानिए पूरा मामला

कोल्हुई (महराजगंज): जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार रात को एक व्यक्ति का कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान रामजन्म उम्र  36 वर्ष पुत्र विनोद गिरी निवासी बरगदवा, बरईचवा, थाना बरगदवा के रूप में हुई।

पत्नि की हत्या का आरोपी था मृतक
मृतक व्यक्ति रामजन्म गिरी निवासी बरइचवा थाना बरगदवा का विवाह पांच वर्ष पहले महराजगंज के पनेवा पनेई में हुआ था। बताया जा रहा है पति-पत्नी प्रियंका में आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार की रात प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में विवाहिता महिला के पिता रामानंद निवासी पनेवा पनेई थाना कोतवाली महराजगंज ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग किया था। मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी काव्या तीन वर्ष व छोटा बेटा छह माह का है। घटना के बाद मृतका महिला का पति घर छोड़कर फरार हो गया था। जिसका मंगलवार रात में कोल्हुई थाना क्षेत्र के भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर लाश मिली।

एसओ बोले 
थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया की ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर आग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसओ बरगदवा ने कहा 
एसओ बरगदवा स्वतन्त्र देव सिंह ने  बताया कि सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों मे  विवाहिता प्रियंका की लाश मिली थी। जिसमें पति रामजनम समेत तीन लोगों दहेज हत्या धारा आईपीसी 498,304 बी,3/4 डीपी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत था। रामजनम मंगलवार सुबह से ही घर छोड़कर फ़रार था।

Exit mobile version