
मैनपुरी: जिले में बंद कमरे में फांसी के फंदे पर युवक का शव लटकता मिला है। बता दें कि शव के ऊपर तेजाब डालकर जलाये जाने की जताई आशंका जताई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक घटना कुरावली क्षेत्र के ग्राम दिवरई की है। यहां जावेद पुत्र राजीउल्ला खां के घर पर युवक का शव लटका मिला है। वहीं यह शव हर्षित गुप्ता पुत्र अलोक गुप्ता निवासी अमापुर जनपद कासगंज का बताया जा रहा है।
मृतक हर्षित गुप्ता काफी सालों से जावेद की खाद बीज की दुकान पर काम करता था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Published : 5 August 2024, 11:19 AM IST
Topics : Dynamite News kurawali mainpuri news UP News कुरावली क्षेत्र दिवरई मैनपुरी समाचार यूपी समाचार