
मुंबई: मुंबई से सटे कल्याण में दिन दहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में हुई लूट कैमरे में कैद हुई है। जहां रिवॉल्वर की नोक पर ज्वैलरी शॉप को लूटा गया है। इस दौरान एक दुकान में मौजूद एक कर्मचारी ने जान की बाज़ी लगाकर एक आरोपी को पकड़ लिया है।
सीसीटीवी में दिख रहा है की 3 लोग कल्याण कोलसे वाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के मलंग गढ़ रोड पर मौजूद वैष्णवी ज्वैलरी शॉप में पहुंचे। उसके बाद अचानक से दुकान में मौजूद अकेले कर्मचारी को देखकर उसपर हमला कर दिया उसके बाकी दोनों साथी भी उसका साथ देने लगे। उस कर्मचारी ने एक आरोपी को तो पकड़ लिया और उसे पुलिस की गिरफ्त में दे दिया, लेकिन बाकी दो साथी दुकान में लाखों की ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए।
ये घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। दुकान के मालिक ने बताया कि हथियार की नोक पर 30 तोला सोना और 1.5 लाख कैश लूट दो आरोपी मौके से लेकर फरार हो गए हैं।
Published : 17 November 2020, 4:14 PM IST
Topics : CCTV Jewellery Shop maharashtra Mumbai कल्याण ज्वैलरी शॉप मुंबई