‘दंगल गर्ल’ की बिकिनी ने मचाया बवाल, फोटो हुई वायरल

बिकिनी पहनकर सुर्खियों में आने का ट्रेंड काफी पुराना है लेकिन अब भी एक्ट्रेस इस ट्रेंड को फॉलो करती है। ताजा मामला दंगल गर्ल से जुड़ा हुआ है।

Updated : 8 June 2017, 3:19 PM IST
google-preferred

मुंबई: फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का रोल करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपने हॉट बिकिनी फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि हाल ही में फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर पोस्ट की हैं जिसमें वो समुद्र किनारे एक लकड़ी की कुर्सी पर बैठी हुई हैं।

फातिमा इस पिक्चर में बिकिनी पहनी हुई दिखाई दे रही है लेकिन उनका बिकिनी पहनना उनके कुछ फॉलोअर्स को पसंद नहीं आ रहा है। मुस्लिम होने को आधार बनाकर उनकी इस तरह पिक्चर रमजान के पवित्र महीने में अपलोड करने पर ट्विटर पर खूब आलोचना हो रही है।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के इस टैटू ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल..

बिकिनी पहने फातिमा सना शेख

यह भी पढ़ें: ब्लैक लेसी ब्रा में दीपिका पादुकोण का हॉट लुक

फातिमा का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सना ने जीक्यू इंडिया के जून एडिशन के लिए ये फोटोशूट करवाया है। इससे पहले सना फेमिना मैग्जीन के फोटोशूट में दुल्हन के रूप में नजर आ चुकी हैं।

Published : 
  • 8 June 2017, 3:19 PM IST