
महराजगंज: नगर पालिका क्षेत्र में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारी से वापस आ रहे एक दलित युवक पर प्राण घातक हमला कर दिया है। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अमित कुमार पुत्र प्रसिद्ध निवासी पंत नगर अमरुतियां वार्ड नंबर 5 का निवासी है। पीड़ित बीते 12 अप्रैल की शाम लगभग 9.20 मिनट पर सदर कोतवाली के सोहरौना गांव के बुद्ध बिहार से अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम की तैयारी देख कर अपनी मोटर साइकिल से वापस आ रहा था।
उसी समय केवटहीया ईंट भट्ठे के पास दस लोगों ने घेर कर युवक पर जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए धारदार हथियार जैसे फरसा, तलवार, पांच और लाठी से बुरी तरह हमलावर हो गए। जिसमें युवक घायल हो गया।
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 0189/2025 के तहत धारा 191(2), 191(3),115(2) 352, 351(3) 3(1) द अनुसूचित जनजाति के तहत 10 लोगों बिरजू, राजन, रवि, गोविंद, अविनाश, अनिल, सोहन साहनी, संतोषी, गणेश साहनी, और रंजीत साहनी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस धरपकड़ में जुटी हुई है।
Published : 14 April 2025, 7:07 PM IST
Topics : Ambedkar Jayanti case dalit Maharajganj people Program youth