Site icon Hindi Dynamite News

निसर्ग: मुंबई के तटों से टकरा रहा चक्रवात-हिल रहीं बिल्डिंगें, चारों तरफ डरावना माहौल, जानिये हर अपडेट..

मुंबई में चक्रवात निसर्ग का खतरा लगातार बढता जा रहा है। इस बीच तूफान तेजी के साथ आगे बढ रहा है और यह तटों से टकरा रहा है। जानिये, इसको लेकर हर ताजा अपडेट..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
निसर्ग: मुंबई के तटों से टकरा रहा चक्रवात-हिल रहीं बिल्डिंगें, चारों तरफ डरावना माहौल, जानिये हर अपडेट..

मुंबई: चक्रवात निसर्ग रौद्र रूप दिखा रहा है। तूफान के रूप में यह खतरा मुंबई की तरफ तेज रफ्तार के साथ आगे बढ रहा है। यह इस समय मुुंबई से पहले पड़ने वाले कुछ तटीय क्षेत्रों से टकरा रहा है, जो थोड़ी देर बाद मुंबई के तट से टकराने वाला है। अगले तीन-चार घंटों तक यह तूफान मुंबई को परेशान करके रखेगा। डिजास्टर मैनेजमेंट ने भी इससे निपटने के लिये अपनी कमर कसी हुई है। चक्रवात के खतरे के मद्देनजर मुंबई में रेड अलर्ट है और धारा 144 लगाई हुई है।

चक्रवात निसर्ग अब तक जिन-जिन जगहों से होकर गुजरा है, वहां इसने काफी कहर बरपाया है। रत्नागिरी, अलीबाग आदि क्षेत्रों में कई पेड़ जमीदोज हो चुके है। अलीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है। कई जगह पेड़ उखड़कर गिरे पड़े हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में भारी भय है।

यह तूफान 129 सालों बाद आने वाला सबसे भयंकर तूफान है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच चुकी है। प्रशासन द्वारा अब तक 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। चक्रवात निसर्ग के खतरे के खिलाफ एनडीआरएफ की कई टीमें तैनात कर दी गयी हैं। 

तूफान के चलते महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर दिया गया है।

निसर्ग तूफान से बचाव और संभावित खतरे से निपटने के लिये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 8 यूनिट्स और नेवी की 5 यूनिट्स को शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा मुंबई के आसपास के कई तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा के लिये टीमें तैनात कर दी गयी है। 

चक्रवात के मद्देनजर हर बीच पर पुलिस तैनात है, 144 कर्फ्यू का ऑर्डर है तो हर जगह से लोगों को निकाल दिया गया है। कल हमने 12000 लोगों को (स्कूल, समाज मंदिर) में शिफ्ट किया है। 6 तटीय पुलिस स्टेशन में 800 पुलिसकर्मी तैनात हैं साथ ही चक्रवात प्रभावित गांवों में हमारे10-10टीमें तैनात है: SP अनिल पारस्कर, अलीबाग, मुंबई 

बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के मुताबिक मुंबई में फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट को किसी भी आपातस्थिति के मद्देनजर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। 93 लाइफगार्ड् को 6 समुद्र तटों पर तैनात किया गया है। 

अब तक महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों से अबतक करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। तूफान से पहले मुंबई के कई इलाकों में बारी बारिश हो रही है। अरब सागर में उठ रहीं लहरें भी तूफान की आहट दे रही हैं।

समुद्र तट से टकराने के बाद हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड के आने की संभावना जताई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज रात 9:48 बजे मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी दी गई है। 

Exit mobile version