CAB Protest: गुवाहाटी में कर्फ्यू में ढील, बवाल अब भी जारी

नागरिकता बिल के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध जताया जा रहा है। जिसके कारण कई जगहों पर कड़ी सुरक्षा और कर्फ्यू लगाय दिया गया था। हालांकि इस बीच असम में कुछ समय के लिए कर्फ्यू में ढील दे दी गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 December 2019, 10:10 AM IST

गुवाहाटीः गुवाहाटी में आज (शनिवार) को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। जबकि मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवा अभी भी बंद है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार शाम से ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: असम में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में 

अभी भी गुवाहाटी (Guwahati) में छात्र संगठन अखिल असम छात्र संघ (All Assam Students' Union) द्वारा आहूत किए गए अनशन के लिए चांदमारी (Chandmari) क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। 

नागरिकता बिल के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गुवाहाटी में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक अभी के लिए रद्द कर दी गई है। असम के दस जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर लगाई गई रोक की अवधि को गुरुवार की दोपहर 12 बजे से 48 घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया का ‘‘दुरुपयोग'' रोकने और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।

Published : 
  • 14 December 2019, 10:10 AM IST