
रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज रायबरेली के विभिन्न गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में डुबकी लगाई और स्नान किया। बीती रात से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। रायबरेली के डलमऊ गोकना विकासवादी घाटों पर गंगा स्नान चल रहा है। प्रशासन द्वारा इन घाटों पर स्नान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार रायबरेली में गेगासो गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर दूर-दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही माता संकटा के दर्शन कर रहे हैं। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर माता संकट के दर्शन करने से परिवार में पूरे साल सुख शांति बनी रहती है।
प्रशासन की तरफ से गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। गंगा नहाते समय कोई घटना ना हो इसके लिए गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम भी गंगा घाट पर मौजूद है।
डलमऊ के बड़ा मठ, रानी शिवाला, संकट मोचन घाट पर स्नानार्थियों द्वारा अलसुबह से गंगा स्नान किया गया। आज के दिन को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है।
कहा जाता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन स्नान दान और पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है। कार्तिक पूर्णिमा ज्ञान और मोक्ष का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन दीपदान करने का भी विशेष महत्व है।
Published : 15 November 2024, 2:08 PM IST
Topics : HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist TrendingNews कार्तिक पूर्णिमा गंगा घाट रायबरेली श्रद्धालु