
महराजगंज: देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवों के देव महादेव के जलाभिषेक के लिये बुधवार सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के मंदिरों में शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
महाशिवरात्रि पर जनपद के प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में आस्था का भारी जनसैलाब देखने को मिला। लोग कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इन्तेजार करते रहे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव और मां पार्वती के जयकारो से गूजंता रहा।
जानिए मंदिर से जुड़ा इतिहास
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार कटहरा शिव मंदिर का इतिहास बेहद पुराना है। प्राकृतिक सौन्दर्य और जंगलों से घिरा यह मंदिर बौद्ध कालीन है। जनश्रुतियों की माने तो गौतम बुद्ध की मां गौतमी अपने गर्भावस्था में इसी मंदिर से होकर लुंबिनी, नेपाल के लिए गई थीं।
घने जंगल के बीच स्थित भगवान शिव के इस मंदिर के प्रति जनपद के लोगों की असीम श्रद्धा हैं। मंदिर से करीब आठ सौर मीटर दूर दक्षिण की तरफ एक प्राचीन कुआं भी है। इतिहासकारों ने भी कटहरा शिव मंदिर का उल्लेख किया है।
कहा जाता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी हुई हर मनोकामना भोलेनाथ पूरी करते हैं। इस मंदिर में नेपाल-बिहार समेत महराजगंज से सटे अन्य जनपदों से लोग अपनी मनोकामना लिए भगवान शिव की पूजा करने कटहरा शिव मंदिर आते रहते हैं।
Published : 26 February 2025, 1:36 PM IST
Topics : Bholenath Katahara Temple lord shiva Maharajganj News Mahashivratri 2025 कटहरा शिव मंदिर भोलेनाथ महाशिवरात्रि