Crime News: युवक ने कर डाली बुजुर्ग दादा-दादी की हत्या, इस तरह पकड़ा गया पोता

केरल के इस जिले में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 July 2023, 6:14 PM IST

त्रिशूर: केरल के इस जिले में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने दादा-दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वडक्केकड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब दंपत्ति के रिश्तेदार उन्हें खाना देने गए तब घटना का पता चला।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब नौ बजे बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली । मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उनका पोता घर पर नहीं था, जिससे उस पर संदेह गहराया। बाद में उसे मंगलापुरम पुलिस ने पकड़ लिया और फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि वास्तव में हुआ क्या था। उसकी मानसिक स्थिति क्या है और वह किसी नशे का आदी तो नहीं, यह भी पता लगाया जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published : 
  • 24 July 2023, 6:14 PM IST

No related posts found.