Crime in Uttar Pradesh: चाचा ने भतीजी के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 December 2023, 12:25 PM IST
google-preferred

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के साथ 29 नवंबर की रात उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया।

डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार  उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को आरोपी अखिलेश यादव (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बलिया की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Published : 
  • 1 December 2023, 12:25 PM IST

Advertisement
Advertisement