
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक अधेड़ उम्र के शख्स ने 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: अपहरण के बाद नाबालिग लड़की से रेप, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई ये सजा
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार है । पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा स्कूल से घर लौटी तो आरोपी किसी बहाने से उसे बुलाकर अपने साथ ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। साथ ही किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है। पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे खेतों में काम करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो पीड़िता ने रो-रोकर आपबीती बताई। इसके बाद वे तुरंत ही पीड़िता को थाने लेकर गए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही आरोपी को थाने में की गई शिकायत का पता चला तो वह फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
Published : 21 February 2024, 4:09 PM IST
Topics : Aaraiya Ran Away rape uttar pradesh अधेड़ आरैया उत्तर प्रदेश नाबालिग रेप वारदात