
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई सामने आई है। इसने ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से लाठी डंडों से पीटा। किसी ने इसकी वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हरीपर्वत थाना क्षेत्र के आरबीएस डिग्री कॉलेज के पास एक युवक की लाठी से बेरहमी से पिटाई की जा रही है। बताया गया कि वीडियो में जिस युवक को पीटा जा रहा है, वह ई रिक्शा चालक है। पीटने वाला व्यक्ति पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह का बेटा डॉक्टर संजीव पाल सिंह है।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि संजीव पाल सिंह पर मारपीट का आरोप है। ई रिक्शा चालक ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Published : 25 July 2024, 2:21 PM IST
Topics : Agra Dynamite DynamiteNews ministers son Rickshaw Puller आगरा उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री बेटे रिक्शा चालक