Site icon Hindi Dynamite News

Crime in MP: एकतरफा प्यार में आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, लड़की और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, खुद भी दी जान

इंदौर में प्यार में पागल एक युवक ने खुद के साथ दो लोगों की जान ले ली। एकतरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने एक लड़की और उसके साथ एक लड़के को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in MP: एकतरफा प्यार में आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, लड़की और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, खुद भी दी जान

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। शहर से एक एकतरफे प्यार की दर्दनाक अंत की खबर आई है। शहर में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने एक लड़की और उसके भाई को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार दी। यह मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत कॉलेज का है। इस घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी। इसके बाद लड़का अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है पानी पीना है। गार्ड ने प्याऊ बताया। लड़का कॉलेज के प्याऊ में गया और खुद को भी गोली मार ली।

Exit mobile version