Site icon Hindi Dynamite News

Crime in Maharashtra: नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोप में मामा गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in Maharashtra: नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोप में मामा गिरफ्तार

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नवी मुंबई के नेरुल इलाके का रहने वाला 34 ‍वर्षीय आरोपी नाबालिग लड़की का मामा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली AIIMS के डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप, अदालत ने किया तलब 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नेरुल थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चार अक्टूबर 2023 को अपने घर में नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का शिकायत की, जिसके बाद उसे मुंबई के निकट गोवंडी इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

यह भी पढ़ें: एनआरआई महिला से दुष्कर्म, सीईओ के खिलाफ FIR दर्ज 

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने नेरुल पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सं‍बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version