Crime in Etah: खूबसूरत प्यार का खौफनाक अंत, एटा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे से लटटकर जान दे दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 February 2025, 2:40 PM IST
google-preferred

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक प्रेम कहानी का खौफनाक और दर्दनाक अंत हो गया। यहां बुधवार को एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। साड़ी के फंदे से पेड़ से लटकते दो शवों को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में बुधवार सुबह एक पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके मिले। युवती की साड़ी के दोनों सिरों से फंदे बनाए गए थे। 

गांव वालों के अनुसार मृतक युवक-युवती के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 फरवरी को युवती की शादी कहीं ओर हो गई थी। माना जा रहा है कि प्यार में एक-दूसरे को पाने की सभी उम्मीदें खत्म होने के बाद प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।

युवती के छोटे भाई ने बताया कि 14 फरवरी को उसकी बहन की शादी कासगंज के सोरों थांनातर्गत गांव खलीलपुर में हुई थी। जबकि 21 फरवरी को भतीजी की शादी थी। भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बहन और बहनोई दोनों ही आए हुए थे। 25 फरवरी को भतीजी की दूसरी विदा हुई, जिसमें हम सभी लोग व्यस्त थे। शाम के समय बहन और गांव का एक व्यक्ति लापता हो गए। मां ने दोनों को साथ जाते देखा था। काफी खोजने पर जब नहीं मिले तो गांव के उस व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। 

बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव से करीब डेढ़ किमी दूर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे पर लटके हुए हैं। जाकर देखा तो बहन की साड़ी से दोनों के गले में फंदे लगे हुए थे। लोगों ने बताया कि जिसने जान दी है, उसकी शादी करीब 10 साल पहले हो चुकी थी। एक पुत्र और एक पुत्री है। पिता और कोई भाई नहीं हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों के मुताबिक दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला है। पोस्टमार्टम में स्थिति साफ हो जाएगी।

Published : 
  • 26 February 2025, 2:40 PM IST

Advertisement
Advertisement