Site icon Hindi Dynamite News

गोरखपुर: चिलुआताल में राप्ती नदी पर बना बंधा टूटा, लोग हुए परेशान

गोरखपुर जिले में राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मंझरिया गांव के पीछे बने डोहरिया-गाहासाड़ बंधा 20 से 25 मीटर तक कट गया है। बंधा कटने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है और वे अपने घरों से जरूरी सामान लेकर पलायन कर रहे हैं।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
गोरखपुर: चिलुआताल में राप्ती नदी पर बना बंधा टूटा, लोग हुए परेशान

गोरखपुर: पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने जमकर अपना विकराल रुप दिखाया है। बीते पांच दिन से जारी बाढ़ के कहर के कारण राप्ती नदी का उफान चरम पर है। राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण मंझरिया गांव के पीछे बने डोहरिया-गाहासाड़ बंधा 20 से 25 मीटर तक कट गया है। इससे चिलुआताल थाना क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। यही नही शहर से सटे लहसडी बंधे में भी कई जगह रिसाव शुरू हो गया है। जिससे लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

डाइनामाइट न्यूज़ ने डोहरिया-गाहासाड़ बंधा के कुछ हिस्से के कटने से संबंधित जानकारी के लिये जब प्रशासनिक अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि उनके पास ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। जबकि दूसरी तरफ कुछ ग्रामीणों ने इस घटना की पुष्टि की है।

यह भई पढ़ें: गोरखपुर में नौसढ़ चौक के बांध से पानी का रिसाव बंद, स्थिति काबू में  

जानकारी के मुताबिक बंधा कटने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है और वे अपने घरों से जरूरी सामान लेकर पलायन कर रहे हैं। क्षेत्र के कोलिया, घुंघुनकोठा, मंझरिया, उतरसोत, जगतबेला, बेला, मुहम्मदपुर, जमुआड, खरबुजहवा गांव के लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

Exit mobile version