‘बाहुबली’ रॉकेट से आज होगी लॉन्‍चिंग, पढ़ें चंद्रयान-2 की मुख्‍य बातें

इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को आज दोपहर 2.43 पर लांच किया जाएगा। इससे पहले 15 जुलाई को तकनीकी समस्या आ जाने के कारण लॉन्चिंग टाल दी गई थी। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें इससे जुड़ी सभी मुख्‍य बातें..

Updated : 22 July 2019, 10:04 AM IST
google-preferred

श्रीहरिकोटा: इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को आज लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग का काउंट डाउन रविवार शाम 6:43 से शुरू हो चुका है। काउंट डाउन शुरू होने से पहले लॉन्चिंग का सफल परीक्षण किया गया।

इस संबंध में इसरो चीफ के. सिवन ने बताया है कि लॉन्चिंग से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले प्रयास में जो तकनीकी खामी आई थी, उसे भी दुरुस्त कर लिया गया है।

'बाहुबली' रॉकेट से किया जाएगा लॉन्च

चंद्रयान-2 भारत का दूसरा सबसे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारी-भरकम रॉकेट जियोसिन्क्रोनस सेटलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) से लॉन्च किया जाएगा। जीएसएलवी के लिए लोग बाहुबली नाम का भी प्रयोग करते हैं। इसकी लंबाई 44 मीटर और वजन 640 टन है।

603 करोड़ के चंद्रयान का वजन 3.8 टन

चंद्रयान 2 को बनाने में 603 करोड़ रुपये की आयी है। वहीं इसका वजन 3.8 टन है। इसी भारी-भरकम चंद्रयान को लेकर जीएसएलवी रॉकेट उड़ेगा और इसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा। जहां से इसकी चांद की यात्रा शुरू होगी।

सतीश धवन स्‍पेस सेंटर (फाइल फोटो)

6 सितंबर को चांद पर होगी लैंडिंग

आज दोपहर 2.43 बजे लॉन्चिंग के बाद पहले यह पृथ्वी की कक्षा में स्थापित होगा। 14 अगस्त से हम चंद्रमा के लिए यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद 6 सितंबर तक मून पर लैंडिंग होगी।

ज्ञात हो कि15 जुलाई को लॉन्चिंग टाले जाने के बाद इसरो ने इसके लिए 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे का समय तय किया था। 15 तारीख को लॉन्चिंग के लिए काउंट डाउन शुरू होने के बाद क्रायोजेनिक इंजन में लीकेज समस्या के कारण इसे रोक दिया गया था।

Published : 
  • 22 July 2019, 10:04 AM IST

Related News

No related posts found.