हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 172 नए मामलों की पुष्टि हुई, हालांकि किसी भी मरीज़ की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य में हाल के हफ्तों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महाराष्ट्र में 24 से 30 दिसंबर के सप्ताह में 620 मामले मिले जबकि 17 से 24 दिसंबर के बीच केवल 103 मामले दर्ज किए गए थे। तीन से नौ दिसंबर और 10 से 16 दिसंबर के बीच 19-19 मामले सामने आए थे।
महाराष्ट्र में शनिवार तक ओमीक्रॉन के उपस्वरूप जेएन.1 के 10 मामले हैं। ये मामले ठाणे, पुणे और अकोला शहरों तथा पुणे एवं सिंधुदुर्ग जिलों से थे।
Published : 31 December 2023, 8:37 AM IST
Topics : कोरोना वायरस महाराष्ट्र मामले मुंबई
No related posts found.