
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाते हैं। उनके प्रशासन ने टैरिफ वार के बाद अब यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नए प्रतिबंध के तहत 43 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इस सूची में देशों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,रेड कैटेगरी का अभिकल्पन उन देशों के लिए किया गया है, जहां के नागरिकों को किसी भी स्थिति में अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस श्रेणी में अफगानिस्तान और भूटान जैसे देश भी शामिल हैं। यात्रा प्रतिबंध लगाना कोई नई बात नहीं है; इससे पहले भी कई बार सुरक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक कारणों और विचारधारात्मक मतभेदों के चलते यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं।
हालांकि, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने बताया कि पिछले वर्ष 37 फीसदी भूटानियों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया था। अब रेड लिस्ट में शामिल होने के बाद भूटान के नागरिकों को लंबी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके बाद उनका वीजा आवेदन माना जाएगा। कुछ मामलों में वीजा आवेदनों को बिना किसी स्पष्ट कारण के खारिज भी किया जा सकता है।
यह निर्णय भूटान के उन नागरिकों पर विशेष रूप से प्रभावित होगा, जो शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए अमेरिका जाते रहे हैं। अमेरिका के इस कदम से भूटान और अमेरिका के बीच के संबंधों पर भी गहरा असर पड़ सकता है। भूटान के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की समीक्षा की औपचारिक मांग की है।
अमेरिका की रेड लिस्ट में शामिल 11 देशों में अफगानिस्तान, सोमालिया, सीरिया, उत्तर कोरिया, लीबिया, यमन और सूडान भी शामिल हैं, जो आतंकवाद और गृह युद्ध जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भूटान को इस सूची में शामिल करना एक चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।
Published : 17 March 2025, 9:18 PM IST
Topics : americangovernment DynamiteNews InternationalNews TravelBansHistory Trump Administration Travel Ban