Jharkhand Election Results 2019: लगातार पलट रहे रुझान, हो रही कांटे की टक्कर

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। आज सुबह 8 बजे से चुनावों की गिनती शुरू हो गई है। जिस दौरान रूझानों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 December 2019, 9:58 AM IST

रांचीः 27 सीटों के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान: 11 सीटों पर भाजपा आगे, 7 पर कांग्रेस, 3 पर राजद, 5 पर JMM और 1 सीट पर आजसू आगे है। ताजा रुझानों में कांग्रेस + 40 सीटों पर, तो भाजपा 30 और जेवीएम 4 पर, आजसू 2 तो अन्य 4 पर आगे है। वहीं,  जमशेदपुर पूर्व से सीएम रघुवर दास पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, तेजी से बदल रहे रुझान 

मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। आज 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है।

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। वह दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरे हैं और दुमका के साथ-साथ बरहेट से भी पीछे चल रहे हैं। दुमका सीट पर लुइस मरांडी ने बढ़त बनाई हुई है।

Published : 
  • 23 December 2019, 9:58 AM IST