नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ पर कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस ने नोटबन्दी के तीन साल पूरे होने पर शुक्रवार को मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 November 2019, 1:50 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस ने नोटबन्दी के तीन साल पूरे होने पर शुक्रवार को मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: Congress- नोटबंदी के आतंकी हमले से देश को अभी भी न्याय नहीं मिला

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी के संसद मार्ग स्थित रिजर्व बैंक कार्यालय के सामने सुबह में प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और नोटबन्दी से प्रभवित आम आदमी भी शामिल थे।  (वार्ता)

Published : 
  • 8 November 2019, 1:50 PM IST