Bharat Jodo Yatra Day-7: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक सप्ताह पूरा, राहुल गांधी ने मनरेगा वर्कर्स से की मुलाकात

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज एक सप्ताह हो चुका है। पदयात्रा के सातवें दिन राहुल गांधी ने केरल में मनरेगा वर्कर्स के साथ मुलाकात की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 September 2022, 5:03 PM IST
google-preferred

तिरुवनंतपुरम: कन्याकुनारी से कश्मीर के लिये शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज एक सप्ताह पूरा हो चुका है। यात्रा का आज केरल में तीसरा दिन है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। पदयात्रा के सातवें दिन राहुल गांधी ने केरल में मनरेगा वर्कर्स के साथ मुलाकात की और कई मुद्दों पर उनसे बातचीत की। 

कांग्रेस की यात्रा के बीच मशहूर अर्थशास्त्री एवं महाराष्ट्र राज्य योजना बोर्ड के पूर्व सदस्य प्रोफेसर एच. एम. देसरडा ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कांफ्रेस की। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित ‘‘ध्रुवीकरण रणनीति’’ के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए एक ‘‘नया स्वतंत्रता आंदोलन या दूसरा स्वतंत्रता संग्राम’’ है।

उन्होंने यहां दावा किया कि यात्रा का आयोजन कांग्रेस और नागरिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार की कथित दिवालिया नीतियों का विरोध करने के लिए किया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का आम आदमी पार्टी पर निशाना, कहा- अरविंद एडवर्टाइजमेंट पार्टी, जानिये पूरा मामला
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' का केरल में 19 दिन का सफर तय करेगी और इसके बाद अगले राज्य में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का दो दिवसीय गोरखपुर दौरा आज से, जानिये पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी, जो लगभग पांच महीने (158 दिन) तक चलेगी। यह लगभग 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।

Published : 
  • 13 September 2022, 5:03 PM IST

Related News

No related posts found.