लालू प्रसाद यादव से मिलने एम्स पहुंचे राहुल गांधी, जाना हालचाल

करीब एक महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज करा रहें राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद से सोमवार को राहुल गांधी मिलने पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने लालू के सेहत के बारें में जानकारी ली। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 April 2018, 1:20 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में मुलाकात की है। इस दौरान राहुल ने लालू से मिलकर उनका हालचाल जाना।

गौरतलब है कि चारा घोटाला केस में सजा काट रहे लालू यादव की रांची की बिरसा मुंडा जेल में तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें वहां के रिम्स अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के एम्स रेफर किया था। जहां पर एक महीने से उनका इलाज चल रहा है।  

एम्स में इलाज के बाद से लालू की तबियत में सुधार आ रहा है।  वहीं इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहें है कि राष्ट्रीय जनता दल 2019 के चुनावों के मद्देनज़र गठबंधन में शामिल हो सकता है।  लालू ने इससे पहले बयान में कहा भी था कि कांग्रेस के बिना कोई गठबंधन संभव नहीं है।  

Published : 
  • 30 April 2018, 1:20 PM IST

No related posts found.