हिंदी
गाजियाबादः पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण के बाद वह पिछले पंद्रह दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।
सुरेंद्र प्रकाश गोयल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा- सुरेन्द्र गोयल के निधन की खबर दुखद है। उनकी सेवा और कमिटमेंट की भावना हमेशा याद रहेगी। परिवार के सदस्यों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदना। "
बता दें कि कांग्रेस की राजनीति करते हुए पहली बार वह 1972 में नगर पालिका गाजियाबाद के सदस्य के रुप में चुने गए थे। 1973 में नगर पालिका के चेयरमैन बने और फिर 1989 में भी चेयरमैन बने।
Published : 14 August 2020, 1:22 PM IST
Topics : Congress Gaziabad Sonia Gandhi कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष गाजियाबाद निधन पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल सोनिया गांधी