Congress President Polls Result Updates: कांग्रेस को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, वोटों की गिनती जारी, खड़गे और थरूर में टक्कर, जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

देश की सबसे पुरानी राजीनितक पार्टी कांग्रेस को 22 सालों बाद आज नया अध्यक्ष मिलने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये हुए चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िये ताजा अपडेट

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वोटों की गिनती जारी

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी  कांग्रेस को आज 22 सालों बाद नया अध्यक्ष मिलने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। इसके लिये वोटों की गिनती जारी है। वरिष्ठ कांग्रेसी  मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। चुनाव नतीजों के बाद इन दोनों में से कोई एक कांग्रेस का नया अध्यक्ष होगा।  

दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी, जो अभी जारी है। नतीजे दोपहर करीब 3 बजे के आसपास आने की उम्मीद है। 

वोटों के गिनती के बाच दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में हलचल जारी है। अध्यक्ष पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती के बीच दफ्तर के बाहर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देने वाले पोस्टर लगने लगे हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था।  9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिये वोट किया। 
करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुए है।

संबंधित समाचार