
लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में हवन यज्ञ शुरू किया है।
कांग्रेस सेवा दल भी पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने अजय लल्लू को फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेजने का आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस ने अजय लल्लू की रिहाई के लिए किया यज्ञ शुरू है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। अजय लल्लू की रिहाई के लिए मशाल जुलूस के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अब हवन पूजन शुरू हुआ।
Published : 30 May 2020, 4:41 PM IST
Topics : Ajay Kumar Lallu Congress Lucknow uttar pradesh अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ