Delhi Election 2020: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित मनमोहन सिंह ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। साथ ही प्रियंका गांधी ने मीडिया से भी बीतचीत की है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 8 February 2020, 1:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः आज दिल्ली में विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित मनमोहन सिंह ने अपना-अपना मत डाला है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Elections 2020- AAP कार्यकर्ता की इस बात से भड़की कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा, मारा थप्पड़...

सोनिया गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डाला है। प्रियंका गांधी ने लोदी इस्टेट में मतदान किया। वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने मिडिया से बात भी की। उन्होनें कहा की  हर व्यक्ति मतदान करे। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। आलस्य त्याग कर वोट करें।

यह भी पढ़ेंः Delhi Election 2020- अगर नहीं है वोटर कार्ड तो भी कर सकते हैं मतदान, साथ रखना होगा ये दस्तावेज  

वोट देकर निकलते हुए राहुल गांधी

इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन भवन में अपना वोट डाला। बता दें कि 1 बजे तक दिल्ली में कुछ 19. 37 फिसदी लोगों ने मत डाला है।  70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। मतदान शाम तक जारी रहेगा और 11 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।