VIDEO: देखिये राहुल गांधी ने कैसे पूरी की 14 किमी लंबी माता वैष्णो देवी की पैदल चढ़ाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 14 किमी लंबी पैदल यात्रा करके माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। डाइनामाइट न्यूज की इस वीडियो रिपोर्ट को देखिये राहुल गांधी की माता वैष्णो देवी की यात्रा, मंदिर में आरती.. और वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Updated : 10 September 2021, 1:39 PM IST
google-preferred

जम्मू: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी अपनी जम्मू यात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी मंदिर के दरबार में पहुंचे। राहुल गांधी की इस यात्रा की खास बात यह रही कि उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन कने और आशीर्वाद पाने के लिये 14 किमी लंबी चढ़ाई पैदल ही पूरी की। इस दौरान पूरे रास्ते भर माता के जयकारे भी गूंजते रहे और राहुल गांधी ने रास्ते भर कई श्रद्धालुओं से भेंट भी की।  

माता वैष्णो देवी के दरबार में राहुल गांधी 

माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचकर मुख्य पुजारी और आरती पुजारी ने मंत्रोच्चारण कर राहुल गांधी को आशीर्वाद स्वरूप माता की चुनरी भी भेंट की। राहुल ने यहां आरती में भी हिस्सा लिया। इस यात्रा के दौरान जब कुछ पत्रकारों ने उनसे सवाल किए तो उन्होंने कहा कि मैं यहां कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा। मैं यहां केवल माता के दर्शन के लिए आया हूं।

माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिये जाते राहुल गांधी

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार वे दोपहर में कटरा पहुंचे, जहां से उन्होंने कल मंदिर के लिए यात्रा शुरू की। राहुल गांधी पैदल ही मंदिर जाने और प्रार्थना और आरती में भाग लेने के लिए दृढ़ थे। माता के दर्शन कर वह अगले दिन फिर से पैदल भी उतरे।

कहा जाता है कि उन्हें माता वैष्णो देवी में विशेष आस्था है, इसलिए उनकी यात्रा के पहले दिन उनके लिए कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है। वैष्णो देवी की यात्रा के बाद वे जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जम्मू के बाद, राहुल गांधी की लद्दाख जाने की योजना है। 

Published : 
  • 10 September 2021, 1:39 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.