हिंदी
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी (कोविड-19) बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन इस संकट का समाधान खोजने का देश के विशेषज्ञों के लिए एक अवसर भी है।
The #Covid19 pandemic is a huge challenge but it is also an opportunity. We need to mobilise our huge pool of scientists, engineers & data experts to work on innovative solutions needed during the crisis.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 18, 2020
गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि यह महामारी देश में बड़ा संकट उत्पन्न करने के साथ ही विशेषज्ञों के लिए बड़ा अवसर भी लेकर आया है। उन्होंने कहा “कोविड-19 महामारी बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन यह एक अवसर भी है।”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “हमें अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा डाटा विशेषज्ञों के दल को इस संकट के समाधान के लिए नवोन्मेष प्रयोग कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।” (वार्ता)
Published : 18 April 2020, 10:22 AM IST
Topics : Congress COVID 19 Rahul Gandi कांग्रेस राहुल गांधी