कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में फहराया झंडा

आज कांग्रेस पार्टी का 135वां स्थापना दिवस है। सोनिया गांधी ने स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 28 December 2019, 10:54 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः कांग्रेस अपने 135वें स्थापना दिवस पर देशभर में 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' संदेश के साथ मार्च करेगी। इस मौके पर सोनिया गांधी ने स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। कांग्रेस के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर दिल्ली और राज्यों में पार्टी के दफ्तरों में ध्वजारोहण की परंपरा रही है। वहीं राहुल गांधी असम के गुवाहाटी में रैली को संबोधित करेंगे।

सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में फहराया झंडा

इस साल स्थापना दिवस के मौके पर संबंधित राज्यों की राजधानियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की अगुआई में मार्च निकालने का भी कार्यक्रम है। 

कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मिलें राहुल गांधी

इस मौके पर होने वाली जनसभाओं में भारत के संविधान की प्रस्तावना भी संबंधित राज्य की भाषा में पढ़ी जाएगी। मार्च में राज्यों की राजधानियों की पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे।

Published : 
  • 28 December 2019, 10:54 AM IST

Advertisement
Advertisement