हिंदी
मुंबई: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने मुंबई दादर इलाके में किसान आंदोलन के समर्थन में एक रैली निकाली। इस रैली में भारी संख्या मे लोग इकट्ठा हुए।
इस दौरान लोगों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। प्रदर्शन कर रहे लोगों में काफी रोष दिखाई दिया। प्रदर्शन के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने किसानों को न्याय दो का नारा लगाया।
बता दें कि दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज 9 दिनों से लगातार जारी है। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल की कल हुई बैठक भी बेनतीजा रही।
Published : 4 December 2020, 7:18 PM IST
No related posts found.