हिंदी
श्रीनगर: कश्मीर में रविवार को शुष्क और शीत लहर की स्थिति बनी रही। एक दिन की राहत के बाद घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट दोनों में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: पंजाब, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, जानिए कहाँ रहा सबसे कम तापमान
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
Published : 21 January 2024, 1:49 PM IST
No related posts found.
No related posts found.