Site icon Hindi Dynamite News

Cold Wave In Delhi: दिल्ली में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Cold Wave In Delhi: दिल्ली में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली: दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह सोमवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस था।

यह भी पढ़ें: जानिये दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने क्यो किया न्यायालय का रुख

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहा। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोहरे का कहर, तापमान भी गिरा, जानिये अपने शहर के मौसम का हाल

वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार सुबह नौ बजे 364 (बहुत खराब) दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारशून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Exit mobile version