
नई दिल्ली: कुछ ही दिनों में क्रिसमस बस आने ही वाला है, ऐसे में सभी जगह क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगर इस साल आप क्रिसमस पार्टी करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि इस साल आप कौन-कौन सी डिशिज तैयार कर सकते हैं।
प्लम केक
क्रिसमस पर खाया जाने वाला प्लम केक ट्रेडिशनल डिश है। इसे बनाने के लिए करीब 1 महीने पहले से ही तैयारी शुरू करनी होती है. इसके बिना ये त्योहर अधूरा माना जाता है।
कुलकुल
कुलकुल क्रिसमल के लिए एक परफेक्ट डिश है, यह गोआ, मैंगलोर और महाराष्ट्र में काफी पॉपुलर स्वीट डिश है।
अलाहबादी केक
नॉर्थ इंडिया में फेमस अलाहबादी केक को आप इस बार क्रिसमस पार्टी के लिए तैयार कर सकते हैं. ये एक परफेक्ट क्रिसमट डेज़र्ट है।
बेबिंका
बेबिंका एक मल्टीलेयर्ड इंडो पुर्तगीज़ डिज़र्ट है जिसे क्रिसमस, इस्टर और वेडिंग्स में खूब खाया जाता है।
कुसवर
कुसवर स्वीट्स और स्नैक्स का प्लैटर है जिसे क्रिश्चियन और कोंकण कोस्ट के लोग खाना पसंद करते हैं। इस क्रिसमस पार्टी पर आप इसे भी ट्राई कर सकते हैं।
Published : 10 December 2024, 5:38 PM IST
Topics : Christmas Christmas Day 2024 Dynamite News Hindi News Manoj Tibrewal Aakash Viral video क्रिसमस डे