आंध्र प्रदेश में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग, हादसे में जिंदा जले तीन लोग

आंध्र प्रदेश के चित्तूर के पेपर प्लेट्स निर्माण इकाई में बुधवार तड़के एक दुखद घटना में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 September 2022, 12:10 PM IST

चित्तूर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर के पेपर प्लेट्स निर्माण इकाई में बुधवार तड़के एक दुखद घटना में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश की चीनी फैक्ट्री में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 6 घायल

पुलिस ने यहां बताया कि घटना रंगाचारी स्ट्रीट में हुई। मरने वालों में एक पिता भास्कर (65), उसका बेटा दिल्ली बाबू (35) और निर्माण इकाई का मालिक शामिल है।दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: सीमापुरी में ट्रक ट्राइवर ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचला, 4 की मौत, 2 घायल

आग की घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।(वार्ता)

Published : 
  • 21 September 2022, 12:10 PM IST

No related posts found.