हिंदी
बीजिंग: विश्व के सबसे लंबे समुद्री पुल हांगकांग-जुहाई-मकाओ को 24 अक्टूबर को सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में बना 55 किलोमीटर लंबा यह पुल विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल है।
यह भी पढ़ें: उत्तरी नाइजीरिया में दो समुदायों में हिंसक झड़प.. 55 लोगों की मौत

कई अरब डॉलर की इस परियोजना पर दिसंबर, 2009 में काम शुरू हुआ था। इससे हांगकांग से जुहाई की यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर महज आधा घंटा रह जाएगा। इसके अलावा यह पर्ल नदी के मुहाने पर स्थित अन्य शहरों को भी जोड़ेगा।
यह भी पढ़ें: पुतिन का खुलासा: आईएसआईएस ने सीरिया में 700 लोगों को बनाया बंधक, कई की हत्या
हांगकांग-जुहाई-मकाओ पुल से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पुल को सड़क यातायात के लिए 24 अक्टूबर को खोला जाएगा। (भाषा)
Published : 21 October 2018, 4:03 PM IST
No related posts found.