Chief Secretary of Gujarat: सीनियर IAS पंकज जोशी गुजरात के मुख्य सचिव नियुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पंकज जोशी को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए उनके बारे में

Updated : 24 January 2025, 1:54 PM IST
google-preferred

गुजरात: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पंकज जोशी को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, सीनियर IAS पंकज जोशी को स्थानांतरण और पदोन्नति के साथ गुजरात सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। पंकज जोशी का कार्यकाल अक्टूबर 2025 को पूरा होगा। 

 

राज्य के मुख्य आईएएस सचिव राज कुमार 31 जनवरी को भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर हो रहे हैं। 

कौन हैं पंकज जोशी?

पंकज जोशी उत्तराखंड राज्य से हैं जो भारतीय सिविल सेवा आईएएस के 1989 बैच में गुजरात कैडर में शामिल थे। इससे पहले भी पंकज जोशी सीएमओ में एसीएस के पद पर काम कर चुके हैं। साथ ही वे वित्त विभाग, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल विभाग के एसीएस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा पंकज जोशी प्रांतीय कलेक्टर से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक बन रहे हैं। उन्होंने सूरत कलेक्टर और सूरत आयुक्त के रूप में कार्य किया है।

Published :  24 January 2025, 1:54 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement