सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को मंगलवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 July 2019, 4:16 PM IST

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को मंगलवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: केन्द्र सरकार से पैसे मिलने पर होगा मनरेगा का भुगतान-पायलट

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विधानसभा कैंटीन में विधायकों की शिकायत के बाद पड़ा छापा, जांच के लिए भेजे गए खाद्य पदार्थों के सैंपल

सूत्रों के मुताबिक डॉ सिंह को रात अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके तत्काल बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह गत दो दिन से दिल्ली में ही हैं। डाॅ. सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। (वार्ता)

Published : 
  • 24 July 2019, 4:16 PM IST