
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हंसौद स्थित अजवा पेपर एंड बर्ड मिल फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई जिसमें दो करोड़ से अधिक की संपत्ति खाक हो गयी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
घटनास्थल पर एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर भी मौजूद हैं।
Published : 26 May 2024, 3:34 PM IST
Topics : Chhattisgarh factory Massive fire Raipur अजवा पेपर एंड बर्ड मिल छत्तीसगढ़ भीषण आग रायपुर संपत्ति