अयोध्या पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, रामलला के किये दर्शन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 April 2024, 6:52 PM IST

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। श्रीराम का दीदार कर वे भाव विभोर हो गए। वहीं अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का दर्शन कर रहा हूं, लंबे समय तक जो संघर्ष चला है, मेरी भी इसमें भूमिका रही है। आशा थी एक समय आएगा, जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

राज्यपाल ने कहा भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रभु का दर्शन करने के लिए अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचा हूं। प्रभु राम लला का दर्शन करने के बाद जीवन धन्य हो गया।

Published : 
  • 29 April 2024, 6:52 PM IST