
गढ़चिरौली: छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सीमावर्ती इलाके भामरागढ़ तहसील बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबल के जवान भी घायल हुए हैं।
सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल की ओर नक्सल विरोधी विशेष दस्ता सी-60 को भेजा गया है। मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ी क्षति होने का आशंका है। दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग जारी है। महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के मद्देनजर मुठभेड़ को अहम माना जा रहा है।
Published : 21 October 2024, 6:39 PM IST
Topics : 4 नक्सली ढेर chhattisgarh encounter Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash Special Squad C 60 trending news गढ़चिरौली छत्तीसगढ़ डाइनामाइट न्यूज़ मनोज टीबीरेवाल आकाश