Chennai: श्रीलंका में गिरफ्तार 18 भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को स्वदेश लौट आए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 February 2024, 10:41 AM IST
google-preferred

चेन्नई: श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को स्वदेश लौट आए।

मछुआरे कोलंबो से विमान के जरिए यहां पहुंचे और तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मछुआरों को पिछले महीने समुद्री नियमों के उल्लंघन के आरोप में श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया था और वहां की जेल में बंद कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने इस महीने की शुरुआत में उनकी रिहाई का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्हें वहां एक शिविर में रखा गया था।

राज्य सरकार ने मछुआरों के लिए वाहन की व्यवस्था की थी जिसके जरिए वे सड़क मार्ग से रामनाथपुरम रवाना हुए।

 

Published : 
  • 13 February 2024, 10:41 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement