हिंदी
न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी ने अपनी दो वर्षीय बेटी शैर्लोट के साथ मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ट्रंप विरोधी रैली में भाग लिया। 'द हिल' पत्रिका की रपट के अनुसार, शैर्लोट ने रविवार को टाइम्स स्क्वेयर में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ रैली में हिस्सा लिया।
चेल्सी ने ट्विटर पर लिखा कि उनकी बेटी शेर्लोट के लिए यह इस तरह का पहला कार्यक्रम है।
इस विरोध प्रदर्शन में न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो, मोगुल रसेल सिमॉन्स, अभिनेत्री सूसेन सैरांडन व अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं थीं।
यह भी पढ़ें: चीन, फ्रांस के बीच परमाणु ऊर्जा समझौता
सिमॉन्स ने कहा, "हम यहां अपने अच्छे इरादों के साथ अच्छे संकेतों को दिखाने के लिए आए हैं, जिन्हें दबाया जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "हम ट्रंप के कारण एकजुट हुए हैं और हमें एक साथ आने के लिए उनका धन्यवाद कहना चाहिए।"
यह रैली ट्रंप द्वारा सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश करने पर अस्थाई रूप से रोक लगाने वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद की गई।
यह भी पढ़ें: सीरिया में हवाई हमले में 11 की मौत, 35 घायल
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्युरिटी ने मंगलवार को संघीय अदालतों द्वारा आदेश पर रोक लगाने के बाद संशोधित ज्ञापन जारी किया था। (आईएएनएस)
Published : 22 February 2017, 5:15 PM IST
No related posts found.