Uttarakhand News: होली के चलते कुल्हाल बॉर्डर पर अलर्ट, चेकिंग अभियान, जानिये पूरा अपडेट

होली त्यौहार के चलते उत्तराखंड के कूल्हाल बॉर्डर पुलिस द्वारा खास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 13 March 2025, 6:31 PM IST
google-preferred

विकास नगर: रंगोत्सव होली को लेकर लोगों में खास उत्साह है। आज होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है और कल होली मनाई जाएगी। लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।

होली के मद्देनजर कोतवाली विकास नगर के कुल्हाल चेक पोस्ट पर पुलिस के द्वारा हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से आ रही कारों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वही कुल्हाल चेक पोस्ट उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ने वाला बॉर्डर है। जहां पर कुल्हाल पुलिस के द्वारा यह चेकिंग अभियान चलाए जा रहा है।

होली पर शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

Published : 
  • 13 March 2025, 6:31 PM IST