
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई कस्बे में बिजली विभाग के आकस्मिक चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। इस दौरान दर्ज़नों बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता अनुसार आज कोल्हुई कस्बे में बिजली विभाग के एसडीओ व जेई ने कर्मचारियों के साथ रविवार को आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए।
कईयों के तत्काल बिजली बकाया भी जमा कराए गए। आकस्मिक अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। जेई ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के दूसरे चरण में बकायेदारों को बिजली बकाया जमा करने व छूट का लाभ लेने के लिए भी बताया गया है।
Published : 12 January 2025, 7:00 PM IST
Topics : cut off Defaulters Electricity Kolhui Maharajganj